हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजिल्स एकेडमी सी. से. स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कक्षा 10वीं के परिणामों में नैन्सी चौधरी ने 98.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके साथ सना अंसारी (97.6%), नव्या मिश्रा (97.4%), दीपांशु खत्री (97%) एवं श्रेयांश नेगी (97%) ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में दीक्षा नेगी और प्रियांशु खुशवाहा ने 97% अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में हर्षिता वैद ने 96.8% तथा वाणिज्य वर्ग में तेजस्वनी ने 95% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,