हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यू एसटी थॉमस अकेडमी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10वीं व 12वीं के शानदार परीक्षा परिणामों के साथ एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्रबंधक राहुल पाल ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।सभी छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।सभी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया।प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार मेहनत करके विद्यालय और समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय में मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल रहा।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,