हरिद्वार के शिवडेल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं एवं दसवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट इस बार भी शानदार रहा।कक्षा बारह की परीक्षा में इशिता गुप्ता ने 91.4% अंक किए प्राप्त वही 10वीं कक्षा में आराध्या गुप्ता ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं माता पिता का मान बढ़ाया है,दोनों ही बेटियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया।
विद्यालय के मैनेजमेंट ने दोनों बहनों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार मेहनत करके विद्यालय और समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों द्वारा मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल रहा।जिससे स्कूल प्रबंधन,अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर है।
इशिता और आराध्या के पिता मुकेश गुप्ता पेशे से वकील है,बेटियों की कामयाबी से पिता भी बहुत खुश नजर आए,इस मौके पर उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।