“मां सरस्वती पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, देव चौहान बना टॉपर”
बहादराबाद स्थित मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के छात्र देव चौहान ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टॉपर बने। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया।
विद्यालय के संस्थापक दयानंद चौहान, मैनेजर अमित कुमार और प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार मेहनत करके विद्यालय और समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय में मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल रहा।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,