ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 01अभियुक्त को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार,SSP हरिद्वार के निर्देश में जनता का सिर दर्द बने सम्मोहित करने वाले 01अभियुक्त को धर दवोचा,अभियुक्त के कब्जे से 9500/₹ नगद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*
दिनांक 04/05/2025 को वादियां श्रीमती ज्ञान देवी मेहता पत्नी लक्ष्मण दास मेहता निवासी जगदीश नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर 02अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा वादियां को सम्मोहित करके दिनांक 03/05/2025 को 04 सोने के कंगन उतरवा कर अपने साथ लेकर भाग जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 211/2025 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षक में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर अमरजीत सिंह द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीमे गठित की गई गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/ कड़ी सुराग राशि पता राशि कर आसपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की लगातार चैकिंग/पूछताछ की गई।
उक्त के क्रम में दिनांक 11/05/2025 को अभियुक्त कुलदीप पुत्र सोनी उर्फ बजीरा उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर 1 इंदिरा कॉलोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा से मय 9500/₹ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
कुलदीप पुत्र सोनी उर्फ बजीरा उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर 1 इंदिरा कॉलोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा
*बरामद का विवरण*
1-01अदद मोबाइल साइकिल HF (Deluxe)
2-नगद 9500/₹ बरामद
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह
3-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
4-कांस्टेबल नवीन छेत्री
5-कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,