कोतवाली रानीपुर,एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर में कराई गई हिस्ट्रीशीटरों की परेड,सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी चेतावनी*
दिनांक 12.05.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रानीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस परेड का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था।
परेड में थाना क्षेत्र के कुल 06 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें दोबारा किसी भी आपराधिक कृत्य में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी।
सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिवर्ष नहीं, बल्कि प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को नियमित रूप से दें, ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
यह कदम पुलिस की अपराध नियंत्रण नीति का हिस्सा है, जिसमें सजग निगरानी और सतर्कता के माध्यम से अपराधियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,