कोतवाली ज्वालापुर,कल हुई सराय क्षेत्र में फायरिंग की घटना पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन,02 छुटभैये धरे, बाकी भी जल्द आएंगे कानून की छतरी के नीचे,फिलहाल एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद, पड़ताल है जारी,ट्रांसपोर्ट नगर सराय में भिड़े थे दो गुट, लाठी डंन्डे /सरिया चलने के साथ ही चले थे कारतूस,पुरानी रंजिश में खोया आपा, अब कानून सिखाएगा मर्यादा।
दिनांक 10/05/2025 थाना ज्वालापुर पर एमडीटी के जरिए खबर मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर सराय में फायरिंग हुई हो रही है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाल के निर्देश पर फोर्स मौके पर पहुंचा तो लोगों की भगदड़ दिखी।
भागते दिखे दो युवकों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनके ग्रुप के वंश सैनी का किसी सावन भास्कर नामक व्यक्ति जो जमालपुर थाना कनखल का रहने वाला है से झगड़ा हो गया था। सही मौका देख दोनों ग्रुपों की तरफ से आठ-आठ दस-दस लड़कों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे पर जान से करने की नीयत से पहले लाठी डंन्डे और सरिया से मारपीट की और फिर एक दूसरे पर फायरिंग की।
युवकों के कब्जे से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद होने पर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 225/2025 धारा 3(5)191 (2)191(3)190 109 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया।
अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग से टीमें गठित की गई हैं। घरों व संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं
*पकड़े गए युवक-*
1-महेश पुत्र मनोज निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
2- रंजीत पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त उम्र 23
*बरामदगी-*
1- 315 बोर देशी तमंचा- 01
2- खोखा राउंड- 01
*पुलिस टीम-*
1-अ.उ.नि. प्रताप दत्त शर्मा
2-हे.का.हिमेश चन्द्र
3-का. दिनेश कुमार
4-का. प्रमोदपुरोहित
5-का. रवि कुमार

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…