हरिद्वार में मातृ आंचल में 60 छात्राओं को वितरित किए गए निःशुल्क स्कूल बैग व कॉपियां,
ईजा फाउंडेशन व स्पर्श गंगा के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम,
हरिद्वार।
मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ, हरिद्वार में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान,राज्य मंत्री एवं हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल, ने विद्यालय की 60 छात्राओं को,निःशुल्क स्कूल बैग एवं शैक्षिक सामग्री वितरित की।
यह आयोजन *ईजा फाउंडेशन* एवं *स्पर्श गंगा अभियान के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य economically weaker वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना था।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री सेमवाल ने कहा,
बेटियाँ केवल परिवार की नहीं, पूरे समाज की धुरी हैं।यदि हम उन्हें शिक्षा और सम्मान देंगे तो राष्ट्र अपने आप समृद्ध बनेगा।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पहलें निश्चित रूप से छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार करती हैं।
इस अवसर पर रीता चमोली, मंजू मनु रावत, ममता जी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,