“भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर परिवहन व्यवसायियों ने जताया समर्थन, कहा – हर संकट में राष्ट्र के साथ खड़े हैं”

हरिद्वार उत्तराखंड के परिवहन व्यवसायियों ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना और भारत सरकार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। व्यवसायियों का कहना है कि आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या का करारा जवाब देकर सेना ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
व्यवसायियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब भी देश को ज़रूरत होती है – आपदा हो या संकट – उनके वाहन और चालक राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के माध्यम से यह संदेश दिया कि उत्तराखंड के परिवहन व्यवसायी भविष्य में भी किसी भी विषम परिस्थिति में सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,