कोतवाली ज्वालापुर,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल, घास मंडी, आर्य नगर चौक, शंकर आश्रम चौक एवं शिव मूर्ति तिराहा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। फल ठेली, रेहड़ी एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 15 चालान (शमन शुल्क ₹3750) तथा एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 25 चालान (₹14000) किए गए, साथ ही 03 वाहन सीज किए गए।
अतिक्रमण करने वालों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,