हरिद्वार के बहादराबाद में आज भारतीय किसान यूनियन क्रांति कार्यालय का विधिवत् रूप से उद्घाटन किया गया। जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी,राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा। जिससे भारतीय किसान यूनियन क्रांति अपनी स्वच्छ छवि कायम रख सके। वहीं उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति किसान के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। किसी भी तरह से किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, जिला सचिव राकेश शर्मा, जिला महामंत्री अक्षय कुमार, आशीष कौशिक, अभिषेक, संजय कुमार, अर्जुन सिंह, संजीव प्रधान, सूरज राणा, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कार्यालय का बहादराबाद में किया गया उद्घाटन… राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी,राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद समेत यूनियन के पदाधिकारी रहें मौजूद….

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,