लोगों की रास्ते में गाड़ियां रोककर परेशान कर रहे रिकवरी एजेंटों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
थाना बहादराबाद,रिकवरी एजेन्ट बन वाहन सवारों को तंग कर रहे युवक आए रडार पर,दो आरोपी दबोचे, धारा 170 बीएनएसएस के तहत की गई चालानी कार्यवाही,पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर भेजा जेल।
दिनांक 18-04-25 को आम लोगो द्वारा चौकी शान्तरशाह पर सूचना दी गयी कि 02 व्यक्ति है जो बढेडी राजपुतान हाईवे पर गाडियों को रोककर गाडी वालों को परेशान कर रहे है, और स्वंय को बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बता रहे है।
सूचना पर चौकी शांतरशाह की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा दो 02 व्यक्ति अवैध रूप से जबरन गाडियां रोक रहे थे, उनसे गाडियां रूकवाने का कारण पूछा तो कोई भी वैध कारण न बता सके एवं मौके पर मौजूदा अधिकारी/कर्मचारियों व आम जन के साथ जोर-जोर से चिल्लाते हुये लडने झगडने लगे व आमदा फौजदारी होने लगे।
काफी समझाने का प्रयास करने पर भी दोनों के न मानने तथा और अधिक उत्तेजित होने पर भविष्य़ में किसी अप्रिय घटना के घटित होने से रोकने के लिये दोनों को धारा 170 बीएनएसएस हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे में बढेडी राजपुतान पर दो व्यक्ति गाड़ियों को रोककर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जोकि अपने आप को बैंक के रिकवरी ऐजेन्ट बता रहे हैं। सूचना मिलते ही शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ पहुंचे।। उनसे गाडि़यां रुकवाने का कारण पूछा तो कोई भी वैध कारण न बता सके।जिसकी बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
*विवरण आरोपित-*
1- शौकिन पुत्र नजीर निवासी मौहल्ला चौहानन कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2- नवनीत पुत्र मोहन लाल निवासी पंजाब सिंध क्षेत्र थाना कनखल हरिद्वार
*पुलिस बल-*
1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- कानि. अंकित कुमार थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- कानि. अवनेश राणा थाना बहादराबाद हरिद्वार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,