तनवीर अली हरिद्वार।
अभिनेता हेमन्त पांडेय उत्तराखंड के शिक्षक से शिकारी बने लखपत बुटोला पर फ़िल्म बनाएंगे
उत्तराखंड के जाने माने शिक्षक से शिकारी बने लखपत सिंह रावत के जीवन पर आधारित फिल्म पर मशहूर अभिनेता हेमन्त पांडेय फ़िल्म बनाने जा रहे है। जिसमे बाघ के द्वारा 12 छात्रों को अपना निवाला बनाने के बाद किस तरह से लखपत शिकारी बने लखपत के जीवन को फिल्माया जाएगा। उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व जाने-माने फिल्म टीवी कलाकार हेमंत पांडे उत्तराखंड में पलायन और बाघों की समस्या को लेकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। ‘ए बोई बाघ’ टाईटल की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पिथौरागढ़ और पहाड़ों के पलायन से खाली हो रहे गांवों में होगी। हेमंत पांडे ने बताया कि सरकार के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म की लागत करीब तीन करोड़ रुपए है जिसे 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जाएगा।उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म विकास के लिए अभी बहुत काम करने की जरूरत है हालांकि धामी सरकार ने इस ओर विशेष ध्यान दिया है।
हेमन्त पाण्डेय- फ़िल्म कलाकार

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,