हरिद्वार:—आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन।जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।*
आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जो भी निर्माण कार्य किए जाने है उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सिडकुल से शिवालिक नगर मध्य मार्ग होते हुए बेरियर नंबर 06 तक मार्ग का होने वाले चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही रानीपुर झाल, पुरानी गंग नहर पर बनाए जाने वाले दो पुल का निर्माण कार्य तथा पतंजलि से सहदेवपुर से होते हुए सुभाषगढ़ ,फेरूपुर तक सिंगल लाइन रोड को डेढ़ लाइन रोड में कन्वर्ट किए जाने वाले कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता डी वी सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लो नी वि दीपक कुमार,कीर्ति वर्धन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन….जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर किए जाने वाले कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण…

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…