हरिद्वार 23– कतिपय सूत्रों से यह सूचना प्राप्त होने पर कि ग्राम कांगड़ी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर विक्रेता एवं अनुज्ञापी द्वारा अनाधिकृत स्रोतों से माल प्राप्त कर विक्रय किया जा रहा है, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी को दिये गये ।
तहसीलदार हरिद्वार द्वारा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान के साथ औचक निरीक्षण किये जाने पर कुल 32 पेटी विदेशी मदिरा की एफ. एल. 36 । बिक्री पास विक्रेता द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये। अतः मौके पर ही उक्त माल को विक्रय हेतु प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की उक्त कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं। अनुज्ञापियों में हड़कंप मचा रहा।
तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी हरिद्वार महोदय के दिशा-निर्देशन में इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगे ।
उक्त’ निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिद्वार रमेशचन्द व लव शर्मा प्रधान आबकारी सहायक उपस्थित रहे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…