10 टायरा ट्रक चोरी मामले के हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा,चुराए गए ट्रक को बरामद करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपित को दबोचा,एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई जानकारी,बिजौली से ट्रक चोरी होने पर ट्रक स्वामी द्वारा दर्ज करायी गई थी ई-एफआईआर*
रामनगर रुड़की निवासी श्री भूपेंद्र द्वारा दिनांक 21.3.2025 को E-FIR के माध्यम से कोतवाली मंगलौर पर स्वयं के 10 टायर ट्रक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम बिजौली से चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया।
ट्रक चोरी प्रकरण की तहकीकात में लगी पुलिस टीम ने ट्रक स्वामी द्वारा ट्रक खड़े किए जाने के स्थान से जाने वाले सभी रास्तों में पूछताछ व सहित आसपास व जनपद सीमा से मुजफ्फरनगर को जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम के तौर पर इस कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार आज दिनांक 22.3.2025 की तड़के मुखबीर सूचना पर बरिंद्र उर्फ लाडा नाम के आरोपित को झबरेड़ा तिराहे से दबोचते हुए उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 10 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*विवरण आरोपित-*
1-बरिंद्र उर्फ लाडा पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली
3- उप निरीक्षक नीरज रावत
4-उप निरीक्षक वीरपाल सिंह
5- उप निरीक्षक राकेश हिमरी
6- हेड कांस्टेबल मजीद
7- कांस्टेबल रविंद्र खत्री
8- कांस्टेबल राजेश देवरानी
9- कांस्टेबल वसीम (सी.आई.यू. हरिद्वार)
10- कांस्टेबल महिपाल (सी.आई.यू. रुड़की)

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…