कोतवाली लक्सर,नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का वार, युवाओं की नसों में नशा घोलने का प्लान नाकाम,बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन, टेबलेट व गोलियों के साथ 01 तस्कर को दबोचा,मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों की खेप लेकर मंहगे दामों पर युवाओं को की जाती थी सप्लाई,पकड़े गए नशा तस्कर अलीशान पूछताछ में हुआ खुलासा, आरोपी ऐथल पथरी का है निवासी,अब कथित मेडिकल स्टोर संचालक आया पुलिस की रडार में, तहकीकात में होगा पूरा राजफाश़।
नशा सामग्री की तस्करी पर प्रभावी रोक के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स लगातार विभिन्न स्तर पर काम करते हुए मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त तत्वों को जेल की राह दिखा रही है।
जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते शनिवार कोतवाली रानीपुर एवं A.N.T.F. द्वारा करोड़ों की नशीली दवाएं बरामद करने के बाद कोतवाली लक्सर पुलिस ने भी अपनी हाजिरी लगाते हुए दिनाक 23.03.2025 को थाना क्षेत्र में छापेमारी/चैकिंग के दौरान अलीसान नाम के व्यक्ति को 25 इन्जेक्शन (Tramadol hydrochloride Injection 50 mg/2 ml), Alprozolam Tablets की 160 गोली व Chlordiazepoxide & Trifluoperazine की कुल 110 गोली के साथ दबोचा।
पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशीले पदार्थ एक मेडिकल स्टोर से लेकर आता था और नशा करने के आदतन व्यक्तियों को मंहगे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ की N.D.P.S. Act की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 345/25 धारा 8/22 N.D.P.S. Act
*पकड़ा गया नशा सप्लायर-*
अलीशान पुत्र इलियास निवासी ऐथल थाना पथरी जिला हरिद्वार
*विवरण बरामदगी-*
1-25 इन्जेक्शन (Tramadol hydrochloride Injection 50 mg/2 ml) कुल मात्रा 50 ml,
2-Alprozolam Tablets कुल 160 गोली (19.2 ग्राम)
3-Chlordiazepoxide & Trifluoperazine कुल 110 गोली (17.0 ग्राम)
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथाण
2-व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-उ0नि0 नवीन चौहान
4-हे0कानि0 रियाज अली
5-हे0कानि0 पंचम प्रकाश
6-हे0का0 अर्जुन गुल्जियाल
7-कानि0 नत्थी सिंह

More Stories
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…