हरिद्वार में अवैध मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, श्यामपुर में दो मदरसे सील
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के गुर्जर बस्ती में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मदरसों को सील कर दिया। उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह और हरिद्वार की तहसीलदार प्रियंका रानी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीन पर बिना पंजीकरण संचालित इन मदरसों पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्रवाई के दौरान किसी भी अव्यवस्था की स्थिति न बने।
उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये मदरसे न तो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं और न ही शिक्षा विभाग में इनका कोई रिकॉर्ड है। इसी के चलते प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो मदरसों को सील किया है। उन्होंने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदेशभर में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। श्यामपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद अब अन्य अवैध निर्माणों की भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही अन्य अतिक्रमणों पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाया जा सके।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…