कोतवाली रानीपुर,बहुचर्चित BHEL चोरी प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार,BHEL के सेन्ट्रल स्टोर के सरकारी गोदाम में चोरी की घटना को दिया था अंजाम,04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल।
थाना कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत विगत वर्ष माह अगस्त- 2024 में बी0एच0ई0एल0 के सेन्ट्रल स्टोर के सरकारी गोदाम से अज्ञात चोरो कुल 546 सफेद धातु की सिल्लियां कीमती करीब 01 करोड रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 332/24 धारा 305(ई) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुये घटना में शामिल 04 अभि0गण सुशील पुत्र ईसम सिंह, मोहन पुत्र ब्रह्मनाथ, सुन्दर पुत्र बाबूराम सिंह व शाहनवाज उर्फ शानू कबाडी पुत्र मोबिन को चोरी किये गये कुल 768 किलोग्राम धातुओ की सिल्लियो एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो कार सहित गिरफ्तार कर धारा 305(ई),317(2),3(5) बी0एन0एस0 में जेल भेजा गया था।
उक्त चोरी की घटना में एक अभियुक्त मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 का नाम प्रकाश में आया, जो कि घटना में शामिल था, एवं घटना के समय से ही लगातार फरार चल रहा था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे वांछित/ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर हरिद्वार के पर्यवेक्षण रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त फरार वांछित अपराधी को ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए कल दिनांक 18.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर फाउण्ड्री गेट से धीरवाली की तरफ से उक्त फरार अभि0 *मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष* को अन्तर्गत धारा 305(ई), 3(5) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1. SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2. व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत
3. कानि0 1329 दीप गौड
4. कानि0 967 विवेक गुसांई,

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…