हरिद्वार में नशे के काले कारोबार पर बड़ी चोट! पुलिस,ड्रग विभाग और ANTF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गोदाम में मारा गया छापा,हरिद्वार में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है।हरिद्वार में नशे के काले कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 3 लाख 41 हजार 568 ट्रामाडोल (Tramadol) बरामद की गई है।रानीपुर पुलिस, ड्रग विभाग और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में फिलहाल पूछताछ जारी है।हरिद्वार में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस, ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापा मारा।बताया यह जा रहा है कि सलेमपुर चौक स्थित बैरियर नंबर 6 के पास की गई इस कार्यवाही में 3042900 रुपए कीमत की नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई।छापेमारी की इस कार्यवाही में ट्रांसपोर्टर फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।फिलहाल, पुलिस-ड्रग विभाग और ANTF की टीम इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज विकास रावत और ANTF की टीम मौजूद रही।
नशे के काले कारोबार पर बड़ी चोट…पुलिस,ड्रग विभाग और ANTF की संयुक्त कर गोदाम में मारा गया छापा….बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां हुई बरामद…. छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज विकास रावत और ANTF प्रभारी विजय सिंह टीम के साथ रहे मौजूद….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,