उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी 1 सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी। एक 20 सीटर विमान की नियमित सेवा उक्त तिथि से प्रारंभ हो जाएगी साथ ही चिनियालीसौड उत्तरकाशी और गौचर चमोली हवाई पट्टियों पर हवाई सेवाओं के लिए मंत्रालय होमवर्क करेगा।
सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है, चार धाम दर्शन हेतु विश्व भर के श्रद्धालु यहां आते हैं इसलिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जहां यात्रियों, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी वही राज्य की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा। सांसद बलूनी ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई अड्डे निर्माण हेतु मंत्रालय गंभीर है इससे कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन में चार चांद लगेंगे।सांसद बलूनी ने कहा कि मंत्री ने बहुत सकारात्मक तरीके से उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के विषय पर सहयोगात्मक रूप दिखाया और कहा कि प्रत्येक 10-15 दिन में वे सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर चर्चा करेंगे


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…