तनवीर अली हरिद्वार।भारत सहित दुनिया भर में 21 जून यानी कि आज योग दिवस को त्यौहार के तौर पर मनाया जा रहा है। योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ 2 के योग भवन में मनाया गया योग दिवस।
पतंजलि योगपीठ दो के योग भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। आपको बता दें के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रातः 5 बजे से योग गुरु बाबा रामदेव ,आचार्य बालकृष्ण के द्वारा शंखनाद करके की गई।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव के द्वारा योग के गुण और महत्व को बड़े ही सहज भाव से समझाया गया। उन्होंने कहा कि योग हमारे सनातन धर्म में आदि अनादि काल से चला आ रहा है। योग करने से शरीर में पनप रहे तमाम रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है ।इस अवसर पर योग के साथ-साथ योगिक स्केटिंग।
योगिक जिमनास्टिक, मलखंब, मल युद्ध, के साथ योगिक मुद्राओं और दिव्य झांकियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी तब से हर वर्ष शेष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जा रहा है।




More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…