तनवीर अली:–हरिद्वार में बाजार खोले जाने और चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मेयर पति अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर अशोक शर्मा ने कहा कि हरिद्वार का छोटा, बड़ा व्यापारी और मध्यम वर्ग इस कोरोना काल में भूखमरी की कगार पर आ गया है और राज्य सरकार इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल बाजार खोले जाने और चारधाम यात्रा को खोलने की मांग की है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो उनका धरना-प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जारी रहेगा।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,