थाना भगवानपुर,
हरिद्वार पुलिस द्वारा शराब माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर 05 पेटी कुल 60 बोतल अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का परिवहन करते हुए 01 शराब तस्कर किया गिरफ्तार।
आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा चौकी प्रभारी /हल्का प्रभारी/बीट कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में दिनाक 25/03/2024 को दौराने चैकिंग 05 पेटी कुल 60 बोतल अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का परिवहन करते हुये अभि0 विपिन कुमार पुत्र सुरेशचन्द निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मय मो0सा0 CT-100 बिना नम्बर प्लेट के साथ नदी वाला रास्ता ग्राम सिसौना से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई l
गिरफ्तार अभियुक्त
1- विपिन कुमार पुत्र सुरेशचन्द निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
बरामद माल
1- 05 पेटी कुल 60 बोतल अवैध देशी शराब
2- मो0सा0 CT-100 बिना नम्बर प्लेट
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 शहजाद अली
2- का0 1568 राजेन्द्र बिष्ट
3- का0 956 संजय नेगी शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,