कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 01शातिर चोर को मय चोरी के वाहन छोटे हाथी (लोडर) नम्बर UK08CB1546 के साथ धर दवोचा।

अभियुक्त कोतवाली ज्वालापुर से वाहन चोरी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं दिनांक 25/03/2024 को वादी बॉबी पुत्र नवाब अहमद निवासी मोहल्ला कोटरावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा वादी का छोटा हाथी नंबर uk08CB1546 को चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 312/24 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को तत्काल बरामद/अनावरण के लिए निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा तत्काल प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर कड़ी सुराग राशि पता रसी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।जो पूर्व में वाहन चोरी के संबंध में जेल जा चुके हैं। उक्त क्रम में दिनांक 26/03/2024 को 01 अभियुक्त फरमान पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को रानीपुर झाल नहर पटरी से मय चोरी के वाहन स0 UK08CB1546 छोटा हाथी लोडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
दौरान पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया मैं पूर्व में भी वाहन चोरी के संबंध में जेल जा चुका हूं।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
फरमान पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1-01 अदद छोटा हाथी (लोडर) संख्या uk08CB1546
आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0-924/24 धारा 379.411 भा0द0वि
2-मु0अ0स0-925/24 धारा 379.411भा0द0वि
3-मु0अ0स0-392/20 धारा 379/411 आईपीसी
4-मु0अ0स0-393/2020 धारा 379/411 आईपीसी
5-मु0अ0स0-179/22
धारा 379/411 आईपीसी
6-मु0अ0स0-379/411 आईपीसी
7-मु0अ0स0-180/2022 धारा 379/411 आईपीसी
8-मु0अ0स0-188/23 धारा 379/411 आईपीसी
9-मु0अ0स0-92/23 धारा 379/411 आईपीसी
10-मु0अ0स096/23 धारा 379/411 आईपीसी
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी
2-का0838 अमित गौड
3-का0474 राजेश बिष्ट
4-का0732 गणेश तोमर शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,