जनपद चंपावत
जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,कोतवाली चंपावत तथा थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत 69 पेटी अवैध शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार।
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रुप से पालन कराते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में दिनांक 20/03/2024 को जनपद चंपावत के *कोतवाली चंपावत तथा थाना टनकपुर क्षेत्र* से *02 अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 68 पेटी व 49 पव्वे अवैध शराब* बरामद किया गया। जिसमे -
01-कोतवाली चम्पावत क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राकेश खर्कवाल पुत्र श्री सतीश चंद्र खर्कवाल निवासी ग्राम खलकड़िया, थाना कोतवाली चंपावत के कब्जे से 67 पेटी अवैध देशी शराब तथा 01 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कुल 68 पेटी अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
01- श्री योगेश कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंपावत
02-व0उ0नि0 भुवन आर्या
03-उ0नि0 निर्मल लटवाल
04-अ0उ0नि0 प्रदीप जोशी
05-हे0कानि0 भुवन वर्मा
06-कानि0 संदीप पुंडीर
07-कानि0 देवेंद्र राणा
08-कानि0 किशोर सिंह
02- थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन टनकपुर के पास से अभियुक्त पंकज पुत्र खूबचंद, निवासी लाल इमली पड़ाव, थाना टनकपुर को 49 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में,
01- हे0कानि0 एजाज अहमद
02- कानि0 नासिर हुसैन
03- कानि0 शाकिर अली
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 21.03.2024

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,