तनवीर अली हरिद्वार,
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान दुधियावन तिराहे के पास से एक तस्कर को 12.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस 12/13 अगस्त की रात दुधियावन तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गीता कुटीर आश्रम की ओर से पैदल आ रहे संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सूरज कुमार (23 वर्ष) पुत्र राजेश दास, निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला, हरिद्वार के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में स्मैक सप्लाई करने के मामले में एक महिला का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, ऋषिकान्त पटवाल, कांस्टेबल संदीप नेगी और पवन शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में देर रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप: चमोली, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में हिली धरती, हड़कंप, दहशत में घरों से निकले लोग…
हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, चैन स्नैचिंग की कई घटनाओं के बाद दिल्ली का स्नैचर गिरफ्तार, आला अधिकारी मौके पर…
सुंदरकांड पाठ व पूजा-अर्चना के साथ भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, समिति अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में भागीरथ मेले का धूमधाम से रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर हुआ आगाज़, क्षेत्रवासियों के लिए बने खरीदारी, संस्कृति और मनोरंजन का मुख्य केंद्र…