तनवीर अली हरिद्वार,
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,
हरिद्वार जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने भिक्कमपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार (12 अगस्त) को लक्सर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भिक्कमपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी सुशील कुमार, पुत्र कुसमपाल, ग्राम रामपुर रायघटी (थाना लक्सर, हरिद्वार) का निवासी है।
मामले में लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (मु0अ0सं0 810/26) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।
इस सफलता में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल हिमांशु चौधरी और कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।

More Stories
उत्तराखंड में देर रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप: चमोली, देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में हिली धरती, हड़कंप, दहशत में घरों से निकले लोग…
हरिद्वार में दिल्ली के नामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, चैन स्नैचिंग की कई घटनाओं के बाद दिल्ली का स्नैचर गिरफ्तार, आला अधिकारी मौके पर…
सुंदरकांड पाठ व पूजा-अर्चना के साथ भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, समिति अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में भागीरथ मेले का धूमधाम से रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर हुआ आगाज़, क्षेत्रवासियों के लिए बने खरीदारी, संस्कृति और मनोरंजन का मुख्य केंद्र…