कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 07.57 ग्राम अवैध स्मैक व 01डिजिटल तराजू नगद 600₹ बरामद,ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाना है,उत्तराखंड को नशा मुक्त कराना है”
रं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम मे दिनांक-20 /03/2024 मुखबिर खास की सूचना पर 01अभियुक्त इसरार पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर हरिद्वार को मौ0 मेहतान निकट राधा कृष्ण मंदिर सेे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 07.57 ग्राम अवैध स्मैक व 01डिजिटल तराजू नगद 600₹ भी बरामद किए।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 289 /2024 धारा 8/21 NDPS एक्ट बनाम इसरार उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त–
1-इसरार पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला कोटरावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
1-07.57 ग्राम अवैध स्मैक
2- 01डिजिटल तराजू
3-600/₹नगद
पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक आशीष नेगी
2-का01360 नरेंद्र राणा
3-का01427 रवि चौहान शामिल रहें।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,