थाना झबरेड़ा—हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर लगातार कार्यवाही जारी *अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर से धर दबोचा*अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा 5000 रूपये का इनाम घोषित करते हुए टीम की गई थी गठित
वादी मुकदमा श्री संतू निवासी ग्राम महेश्वरी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ने थाना झबरेडा में तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उनकी नाबालिक पोती उम्र 14 वर्ष के साथ मुबारिक उर्फ भूरा पुत्र मांगा निवासी-कैराना जनपद शामली उ०प्र० द्वारा अपहरण कर बलात्कार किया गया हैl
SSP हरिद्वार द्वारा उपरोक्त गम्भीर व संवेदनशील प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष झबरेडा को तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त मुबारिक उर्फ भूरा की गिरफ्तारी कर जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया था आदेश के अनुपालन में थाना में अभियुक्त मुबारिक विरूद्ध मु०अ०सं०-80/2024 धारा-363,376(3) भादवि0 व 3क/4(2) पोक्सो अधिनियम कायम व पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के काफी प्रयास करने पर भी अभियुक्त अपने स्थान बदलते रहाl
SSP हरिद्वार द्वारा अभियुक्त मुबारिक की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये का इनाम घोषित करते हुए अभियुक्त मुबारिक की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष झबरेडा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित की गई पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी- पतारसी व मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर कड़ी मेहनत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास कर सम्भावित स्थानो पर दबिश देते हुए दिनांक-09.03.2024 अभियुक्त मुबारिक को देवबंद सहारनपुर बार्डर से धर दबोचने में सफलता प्राप्त की गई l
नाम पता अभियुक्त
मुबारिक उर्फ भूरा पुत्र मांगा निवासी-ग्राम जन्देहडी कैराना थाना कैराना जनपद शामली उ०प्र०
पुलिस टीम
- श्री अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष झबरेडा
- म०उ०नि० अंशू चौधरी
- कानि० बंसत कुमार

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,