जनपद चम्पावत—ड्रगफ्री देवभूमि अभियान 2025 के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र सें 04.35 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में थाना बनबसा छेत्र अन्तर्गत थानाध्यक्ष बनबसा श्री लक्ष्मण सिह जगवाण के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.03.2024 को आनन्द पुर गाँव के टी बैण्ड से लगभग 30 मीटर हुड्डी नदी की ओर बनबसा से 02 अभियुक्तगणो क्रमश- *1-शशांक भण्डारी पुत्र चन्द्र शेखर भण्डारी, निवासी चन्दनी, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत उम्र 31 वर्ष तथा
*2-अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू पुत्र स्व० अनिल सक्सेना,* निवासी वार्ड नम्बर 05, मीना बाज़ार, बनबसा, थाना बनबसा जनपद चम्पावत को चैकिग हेतू रोका गया तो शशांक भण्डारी उपरोक्त के क़ब्ज़े 02.25 ग्राम तथा अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू के क़ब्ज़े से 02.10 ग्राम स्मैक (कुल 04.35 ग्राम स्मैक) बरामद होने पर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया !अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में *मु०अ०सं०-35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस टीम में,
1- उ0 नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट
2-हे0 का0 जगवीर सिंह
3-कानि० ललित कुमार
4-कानि० जगदीश कन्याल शामिल रहें।

More Stories
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…