मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिकारी शिवानी ने किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा शर्मा ने कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों की सराहना की। तथा दीपा शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सक्षम होना और अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेना ही महिला सशक्तिकरण है। इस अवसर पर मीनाक्षी पॉलीमर्स के सीईओ श्री भारत सोनी ने महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित किया। तथा महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रदीप कुमार तोमर ने बताया कि महिलाओं का सम्मान करें तथा महिलाओं के आगे बढ़ने में हर समय उनकी मदद करें। इस अवसर पर मीनाक्षी पॉलीमर्स के प्रबंधक मानव संसाधन विभाग श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि हम हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को एक आयोजन के रूप में मनाते हैं तथा हमारी कंपनी के सभी महिला कर्मचारी इसमें हिस्सा लेते हैं। कंपनी वरिष्ठ प्रबंधन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम अधिक से अधिक करवाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अधिकारी नंदिता चौहान, शिवानी, प्रिया, धरमशिला ,जितेंद्र, नीरज आदि रहे ।
मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड में महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का,महिला अधिकारी शिवानी ने किया संचालन…. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा शर्मा ने कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को किया संबोधित….

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…