तनवीर अली हरिद्वार:— गैर कानूनी तरीके से संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ ड्रग्स विभाग का लक्सर में छापा मार अभियान जारी है।शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती द्वारा लकसर सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल वर्मा के साथ शिकायत पर खेड़ी कला गाँव मे छापा मारकर बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ा। मौके पर मौजूद मेडिकल संचालक से मेडिकल के लाइसेंस और फार्मासिस्ट की बाबत जानकारी मांगी गई तो उसके पास न तो लाइसेंस मिला न ही फार्मासिस्ट सम्बन्धी कोई दस्तावेज–ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने गम्भीर मामला मानते देखते हुए संचालक को पुलिस हवाले कर दिया। तथा मेडिकल स्टोर को पुरी तरह गैर कानूनी बताते हुए उसे तत्काल सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।ड्रग इंस्पेक्टर के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने मेडिकल की तमाम दवाइयां और सामान को सीलकर लकसर कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौप दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है संचालक को पुलिस हिरासत मे दे दिया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से मेडिकल संचालकों मचा हड़कम्प…. मेडिकल सील,संचालक गिरफ्तार…..

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…