ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी,मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी,

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जनपद के एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने बॉर्डर के पास से दबोच लिया। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से…

​एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बनीं 3 विशेष टीमें

​दिनेशपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कुछ शोहदों द्वारा लगातार अभद्रता और डराने-धमकाने का मामला सामने आया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी

​पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मो0 बिलाल, जो कि इसी शिक्षण संस्थान का छात्र है, ने संस्थान की 06 छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटोग्राफ जैसी बेहद निजी जानकारियां अपने साथी अनस के साथ साझा की थीं।

​इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्राओं को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गला काटने तथा तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां दीं।

नेपाल सीमा के पास से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​शिकायत की भनक लगते ही मुख्य आरोपी अनस देश छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस को जैसे ही उसके नेपाल सीमा की तरफ भागने की सूचना मिली, टीम ने तुरंत जाल बिछाकर उसे बनबसा क्षेत्र (नेपाल सीमा के निकट) से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी मो0 बिलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  • ​अनस (पुत्र मोहम्मद मोबिन, उम्र 22 वर्ष, निवासी- गली नंबर 08, थाना बिसरक, उत्तर प्रदेश)
  • ​मो0 बिलाल (पुत्र मोहम्मद यूसुफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी- ग्राम खेमपुर, जिला अजीमनगर, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी

​पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। मोबाइल्स में मौजूद डिजिटल डेटा, चैट्स और अन्य संभावित संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस आपराधिक कृत्य में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने साफ कर दिया है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, निजता और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में मनचलों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

You may have missed