तनवीर अली हरिद्वार:–मुखबिर की सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को डुमनपुरी गांव के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर विद्युत मोटर चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पम्पिंग सैट बिजली की मोटर भी बरामद की।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी इन्चार्ज रणवीर चौहान बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे हमराहियों के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर डुमनपुरी गांव के पास से गुजरने वाले हैं।
सूचना के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने तीनो युवकों को वहां से गुजरता देख रूकने का इशारा किया।पुलिस को देख तीनो ने भागने का प्रयास किया।पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पम्पिंग सैट और विधुत मोटर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी अंकित पुत्र नथुआ अजय पुत्र सतबीर रवि पुत्र कर्णपाल समस्त थाना खानपुर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव के निवासी बताये गये हैं।


More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…