आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने शुरू की तैयारियां,एसएसपी देहरादून के निर्देश पर संपूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर चला सत्यापन अभियान
सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा डोर टू डोर जाकर किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू नौकरों व संधिक्त व्यक्तियों का किया सत्यापन,व्यापक स्तर पर चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान कुल 6372 लोगों का सत्यापन कर जुटाई गई उनकी व्यक्तिगत जानकारी।किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 01 हज़ार से अधिक मकान मालिको के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही, किया गया 01 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना,सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 278 संधिक्तो को संबंधित थाने/ चौकियों पर लाकर की गई पूछताछ
पुलिस अधिनियम के तहत 154 संधिक्त व्यक्तियों के चालान कर 48750/- रु0 का वसूला गया जुर्माना
संधिक्त अवस्था में मिले 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में लाकर किया गया दाखिल
आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया है, जिससे संधिक्त/बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार प्रभावी पुलिस करवाही की जा रही है। :- एसएसपी देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 18/02/2024 की प्रातः संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 6372 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 1015 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,01,50000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 278 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 154 संधिक्त व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 48750/- ₹ का जुर्माना को वसूला गया। इस दौरान विंभिन्न थाना क्षेत्रों में संधिक्त अवस्था में खड़े 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में दाखिल किया गया।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…