हरिद्वार सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड और एम्पटेक इंडिया द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित तीन दिवसीय हरिद्वार फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी) के अंतिम दिन उत्तराखंड के उद्योगों को मिलने वाले लाभ और व्यापार पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फार्मा टेक्नोलॉजी और मशीन आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
रविवार को विकास भवन रोशनाबाद के सामने आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के अध्यक्ष अनिल गोयल ने शिरकत की। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में बाहर के उद्योग निवेशकों को आमंत्रित करना रहा। प्रदर्शनी में देश-विदेश के फार्मा उद्योग मशीनरी, लैब, केमिकल, पैकेजिंग मैटेरियल उद्योग के निर्माता और प्रतिनिधि ने भाग लिया। प्रदर्शनी में प्रदेश के फार्मा एवं कॉस्मेटिक, आयुष उद्योगों को बढ़ावा दिया गया।समापन कार्यक्रम में कई उधोपति हुए शामिल।
साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फार्मा टेक्नोलॉजी और मशीन आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई,।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…