हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आए 02 बदमाश,चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम,लूटा गया मोबाइल व चाकू बरामद
दिनांक 17.02.2024 को अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार नि0 क्वाटर नं0 ए-156 टाईप-2 सेक्टर 1 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार ने सूचना दी कि दिनांक 16.02.2024 की सांय सेक्टर- 1 गाँधी पार्क के पास दो व्यक्तियो ने उनके साथ मारपीट कर चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गये जिन्हे आज उनके द्वारा हरकी पैडी के पास पहचान कर पकड लिया गया है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनो अभियुक्तों शशांक डबराल व अभिषेक को हिरासत में लेते हुए लूट के मोबाइल व चाकू बरामद किया गया।
वादी अमित कुमार की तहरीर पर मु0अ0सं0 62/24 धारा 394, 411 भादवि व 4/25 शस्त्र अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
1- शशांक डबराल पुत्र स्व0 सुभाष डबराल नि0 ग्राम थलीसैण थाना थैलीसैंण जिला पौडी गढवाल हाल पता सुभाषघाट हरकी पैडी कोतवाली नगर हरिद्वार
2- अभिषेक पुत्र स्व0 हरीनारायण नि0 सुभाषघाट हरकी पैडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार
बरामदगी-
1- लूटा गया मोबाइल फोन
2- नाजायज चाकू
पुलिस टीम-
- उ0नि0 अनुरोध व्यास
- का0 1365 उदय नेगी
- का0 1114 संजय रावत

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…