हरिद्वार सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड और एम्प्टेक इंडिया के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरिद्वार फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी) के दूसरे दिन 15 उद्योगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही नैनो टेक्नोलॉजी, रेगुलेटरी कंप्लायंस एंड क्वालिटी एश्योरेंस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शनिवार को प्रदर्शनी में वाइस चांसलर आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी उत्तराखंड डॉ. अरुण त्रिपाठी ने उद्योगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया की प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में बाहर के उद्योग निवेशकों को आमंत्रित करना है। प्रदर्शनी में देश-विदेश के फार्मा उद्योग मशीनरी, लैब, केमिकल, पैकेजिंग मैटेरियल उद्योग के निर्माता और प्रतिनिधि शिरकत कर रहे है। प्रदर्शनी में प्रदेश के फार्मा एवं कॉस्मेटिक, आयुष उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फार्मा टेक्नोलॉजी मशीन आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर डॉ. महेंद्र आहूजा, जगदीश लाल पाहवा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, सुयश वालिया, कुलभूषण श्रीधर, चिराग सोलंकी, दीपा, पूर्वी ने सभी अवार्ड प्राप्त उद्योगपतियों को बधाई दी।
सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड और एम्प्टेक इंडिया द्वारा संयुक्त आयोजित तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब एक्सपो (प्रदर्शनी)के दूसरे दिन 15 उद्योगों को अवार्ड से किया गया सम्मानित……

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…