थाना पथरी:—एसएसपी के निर्देशन में “Active Team” के रूप में काम कर रही है हरिद्वार पुलिस,दूध बेचने वालों के अंदर बैठे खौफ को हरिद्वार पुलिस ने किया दूर
पथरी क्षेत्र में दूधियों के साथ हो रही सिलसिलेवार लूट से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा,दबोचे 04 बदमाश, जा रहे जेल,तमंचा, कारतूस, नगदी व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित अन्य सामान बरामद
दूध बेचने वालों के अतिरिक्त सुनसान इलाकों में अकेले जाते राहगीरों को बनाते थे निशाना
“हम पूरे जनपद में ऐसे रास्तों को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठा रहे हैं, गलत कामों में लिप्त लोगों को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा :: एसएसपी हरिद्वार”
क्या था मामला
पिछले कुछ दिनों से थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत सुभाषगढ़ तिराहे से एक्कड़ के बीच पिछले कुछ दिनों से कुछ बदमाशों द्वारा दूध बेचने वालों व अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बना कर लूट (नगदी मोबाइल आदि) की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके पूरे क्षेत्र में डर का माहौल सा पैदा हो गया था। कुछ लोगों से जब कुछ मिला ही नहीं तो ऐसी पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की। झिवंरहेडी लक्सर निवासी मुकेश कुमार द्वारा उसके साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के संबंध में थाना पथरी में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया।
हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की बात जब एसएसपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने इसको बेहद गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों को तत्काल घटना के खुलासे व क्षेत्रीय जनता के अंदर बैठे डर को खत्म करने हेतु विशेष टीमें गठित करते हुए जल्दी रिजल्ट देने को कहा।
गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज व स्मार्ट पुलिसिंग के साथ साथ सुनसान वाले इलाकों में मुश्तेदी से गस्त बढाई गई। पुरानी मुखबिर वाली पुलिसिंग को जीवंत करते हुए दिन-रात मेहनत करी। जिसका सफल परिणाम निकल कर सामने आया।
पथरी क्षेत्रांतर्गत लूट की कई घटना को अंजाम देने वाले चारों अभियुक्तों अनस, अरशद, जुनैद व मुस्तकीम को सुभाषगढ़ तिराहे से घटना में प्रयुक्त 03 बाइक, तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, 03 मोबाइल व नगदी ₹12000 के साथ दबोचा गया।
कैसे देते थे घटना को अंजाम
अभियुक्तगण एक ही बाइक से आते थे और सुनसान वाले इलाके में दूध बेचने वालों व अकेले जाने वाले राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीण इलाका होने के कारण ज्यादातर लोगों के पास पैसा बहुत कम रहता है लेकिन दूधियों के पास 1000 – 2000 या उससे ज्यादा पैसे मिल जाते थे इसलिए हमने उनको अधिक निशाना बनाया। हमको लगता था हम छोटी छोटी घटना करेंगे और पकड़े नहीं जाएंगे।
पथरी पुलिस की इस शानदार कामयाबी पर स्थानीय जनता द्वारा एक टीम के रूप में पूरे हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई।
नाम पता अभियुक्त
1- अनस पुत्र ईनाम निवासी ग्राम खड़ंजा कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
2- अरशद उर्फ़ शाका पुत्र इरशाद निवासी उपरोक्त
3- जुनैद पुत्र रियासत निवासी उपरोक्त
4- मुस्तकीम पुत्र मुनफैद निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1- ₹12000 नगदी
2- 03 मोबाईल फोन
3- एक लोहे की रोड
4- एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस
5- घटना में प्रयुक्त 03 बाइक
पुलिस टीम में,
1- थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार
2- उ.नि.विपिन कुमार
3- का0 मुकेश चौहान
4- का0 सुखविंदर
5- का0 दीपक चौधरी
6- का0 राजीव
7- का0 सुशील
8- का0 तरसेम
9- का0 ब्रह्मदत जोशी शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,