कोतवाली गंगनहर,हरिद्वार पुलिस ने मोबाइल लूट के 02 आरोपी दबोचे,घटना में प्रयुक्त मोबाइल व लूटा गया मोबाइल बरामद
दिनांक 13/02/24 को वादिया निवासी बूडपुर जट गुरुकुल नारसन हॉल नेहरू नगर रुड़की द्वारा अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा वादिया का मोबाइल लूट कर ले जाने संबंधी मुकदमा कोतवाली गंगनहर पर दर्ज कराया गया था।घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए नहर पटरी सत्यनारायण मंदिर के पास से 02 अभियुक्तों शौकीन व शमशाद उर्फ सोनू को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के मोबाइल के साथ दबोचा गया।
नाम पता अभियुक्तः-
1- शौकीन पुत्र शकील निवासी ग्राम माधोपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
2- शमशाद उर्फ सोनू पुत्र रिजवान निवासी ग्राम माधोपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष।
बरामद माल
1- लूटा गया मोबाइल
2- घटना में प्रयुक्त बाइक
पुलिस टीम में,
१- उप निरीक्षक आनंद मेहरा
२- हेड कांस्टेबल लखपत
३- कांस्टेबल 58 भूपेंद्र शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…