हरिद्वार के नेशनल हाइवे पर स्थित भूमानन्द अस्पताल में मुंह व गर्दन के लास्ट स्टेज जटिल कैंसर का सर्जरी द्वारा सफल इलाज किया गया। 48 वर्षीय मरीज मुंह व गर्दन के जटिल कैंसर से पीड़ित थे। श्रीस्वामी भूमानन्द अस्पताल के केनियो मैक्सिलो फेशियल सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉ. आदित्य सिंह (केनियो मैक्सिलो फेशियल सर्जन) से परामर्श लिया। सभी जांचों को देखने के बाद डॉ. आदित्य सिंह एंव डॉ. अकिंत गोयल (ईएनटी) ने टीम गाठित कर मरीज के कैंसर हेतु कमाण्डो सर्जरी की।।यह जटिल कैंसर मरीज के गाल, मुंह से छाती से फैलकर साइनस ऊपर व नीचे के जबड़े मुख्य धमनी व शिराओं से जुड़ा हुआ था। नौ घंटे तक चले इस ऑपरेशन में टीम द्वारा कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया गया। गाल, जबड़े और गले को छाती से मांस लेकर मुंह का पुर्ननिर्माण(फ्लैप रिक्शट्रकशन) किया। एनेस्थिसिया टीम डॉ. धर्मवीर, डॉ. शरद, डॉ. नीतीश का भी विशेष योगदान रहा।
भूमानन्द अस्पताल में मुंह व गर्दन के लास्ट स्टेज जटिल कैंसर का सर्जरी द्वारा किया गया सफल इलाज….डॉ. आदित्य सिंह एंव डॉ. अकिंत गोयल (ईएनटी) ने टीम गाठित कर मरीज के कैंसर कि कमाण्डो सर्जरी की….

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…