थाना झबरेडा:—हत्या के प्रयास में वांछित 02अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने धर,घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल,गुंडागर्दी करने वालों को भेजा जाएगा सलाखों के पीछे-एसएसपी हरिद्वार
दिनांक 16-08-2023 को वादी अफजाल पुत्र महमूद निवासी ग्राम जैनपुर झंझेडी मंगलौर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी कि 1-सरफराज पुत्र अकबर 2-सलमान पुत्र मुस्तफा 3- उमर फारुक पुत्र अकबर 4- शाहरुख पुत्र मुस्तफा 5- सत्तार पुत्र असगर 6- जब्बार पुत्र असगर समस्त निवासी ग्राम जैनपुर झंझेडी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार विरूद्ध एक राय होकर धारदार हथियारो का प्रयोग कर वादी के भाई मौहब्बत अली उर्फ जानी व हसन अली के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने व हसन अली के सिर पर जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।
अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया था। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी जारी रखते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप वांछित अभियुक्त सलमान व शाहरूख पुत्र मुस्तफा को पुलिस टीम द्वारा झबरेडा मंगलौर रोड से दिनांक 28.11.2023 को पकडा गया।
नाम पता अभियुक्त
1-सलमान पुत्र मुस्तफा निवासी-ग्राम जैनपुर झंझेडी मंगलौर कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार।
2-शाहरुख पुत्र मुस्तफा निवासी-उपरोक्त।
पुलिस टीम में,
01-श्री अंकुर शर्मा थानाध्यक्ष थाना झबरेडा
02-कानि0 रणवीर चौहान
03-कानि0 मुकेश चौहान
04-कानि0 चालक प्रमोद कुमार शामिल रहें।

More Stories
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान…
हरिद्वार पुलिस विभाग ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 28 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित, एसपी निशा यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी…