थाना सिडकुल:-दिनांक 25.12.2023 हरिद्वार। सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े एक महिला समेत तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वाहन स्वामी अमन कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पहाड दरवाजा नगीना जिला बिजनौर यूपी, हाल निवासी रावली महदूद की बाइक क्षेत्र से चोरी कर ली गई थी। एसआई मीनाक्षी बिष्ट की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने विशाल पुत्र धर्म सिंह निवासी, राजलोक विहार बहादराबाद, सागर पुत्र पप्पू निवासी, वाल्मीकि बस्ती बहादराबाद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना सिडकुल:-दिनांक 25.12.2023 को वादी अमन कुमार पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पहाड दरवाजा नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिडकुल पर अपनी मो0सा0 स्पैण्टर प्लस चोरी होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस टीम गठित की गयी जिसके द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर सुरागरसी पतारसी करते हुए त्वरित गति से दिनांक 26.12.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाईकिल को महिन्द्रा चौक सिडकुल से बरामद किया गया।
नाम पता अभियुक्त –
1-विशाल पुत्र धर्म सिंह निवासी राजलोक विहार, बहादराबाद हरिद्वार
2-महिला अभि0
2- सागर पुत्र पप्पू निवासी बाल्मिकी बस्ती बहादराबाद हरिद्वार।
बरामदगी–
मो0सा0 सं0 स्प्लेण्डर प्लस
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त विशाल-
1-मु0अ0सं0- 697/2023 धारा 379,411 भादवि चालानी थाना सिडकुल
अभियुक्त सागर
1- मु0अ0सं0- 697/2023 धारा 379,411 भादवि चालानी थाना सिडकुल
2-मु0अ0सं0 130/20 धारा 380 भादवि चालानी थाना बहादराबाद
3-मु0अ0सं0 343/20 धारा 380 भादवि चालानी थाना बहादराबाद
4-मु0अ0सं0 378/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना बहादराबाद
5-मु0अ0सं0 106/23 धारा 380,457,411भादवि चालानी थाना बहादराबाद
पुलिस टीम में,
उ0नि0 मीनाक्षी बिष्ट
हे0का0सन्दीप कपूर
का0प्रदीप शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान…
हरिद्वार पुलिस विभाग ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 28 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित, एसपी निशा यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी…