हरिद्वार: अष्टांग योगालय फाउंडेशन और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का शुभारंभ योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज के सभागार में प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष डॉ ईश्वर भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया l अष्टांग योगालय फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष श्री अर्पण शर्मा ने बताया कि यह योग का यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों को शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाने में बहुत सहयोग करेगा l भविष्य में हरिद्वार में अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा जो विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को शोध में आगे बढ़ाएगा।डॉ ईश्वर भारद्वाज ने विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं अन्य सभी को आशीर्वाद एवं बहुत सारी शुभकामनाएं दी l उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन विद्यार्थियों और एवं शोधार्थियों के लिए बहुत आवश्यक है l भविष्य में अनुसंधान केंद्र बनने के लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज अपना हर संभव सहयोग करेगा।कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ शिवम मिश्रा ने अद्भुत मंच संचालन कर सभी का मन मोह लिया l गुरुकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सम्मेलन के दूसरे भाग में शोध विद्यार्थियों ने योग और स्वास्थ्य के ऊपर अपने शोध एवं शोध पत्रों को प्रस्तुत किया l सम्मेलन के दूसरे भाग के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वैकल्पिक चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ अमृत लाल गुरवेंद्र एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ निधीश कुमार यादव ने अध्यक्षता की l शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को शोध के महत्वपूर्ण और मुख्य मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट किया गया l ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कुल 400 से अधिक विद्यार्थियों ने देश एवं विदेश से प्रतिभाग किया l 137 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए l सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र देव संस्कृति विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की शोधार्थी चित्रा कश्यप ने प्रस्तुत किया, जिनको कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर उत्तराखंड आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य निदेशक डॉ विपिन कुमार पांडे एवं स्वस्थ व्रत योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अवधेश मिश्रा, श्री जगदीश लाल पाहवा, डॉ सौरभ, ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज से डॉ वेद भूषण शर्मा, स्वाति भारद्वाज, संतोष शर्मा, ऋषिकांत, शिवम मिश्रा, विश्वास त्यागी, अमन दुबे, रमन शर्मा, नूतन गौड़ आदि मौजूद रहे l

More Stories
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान…
हरिद्वार पुलिस विभाग ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 28 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित, एसपी निशा यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी…