हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव करते हुए सुरेंद्र भटेजा को अध्यक्ष, शलभ गोयल, शशि मनचंदा व रूपेश गोयल को उपाध्यक्ष, संदीप वैष्णव को महासचिव, अतुल गोयल, अभितेष गुप्ता, अभिषेक बाटला, सुनील अरोड़ा को सचिव, सुनील अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, दीपक कंसल आयव्यय निरीक्षक, अभिषेक अग्रवाल, विपिन शर्मा, इन्द्रजीत को संगठन मंत्री, तरूग्ण भाटिया, निखल गोयल, अनिल ग्रोवर को प्रचार मंत्री नियुक्त किया।
संरक्षक मंडल में शामिल राजकुमार अरोड़ा, सुरेश साहनी, मनोज आग्रवाल एवं कमल अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन के हितों के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स के हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन एकता के बल पर ही चलता है। एकजुट होकर समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग करें। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं से व्यवहार अच्छा होना चाहिए। मिलावटी उत्पाद से सावधान रहें।
सुरेंद्र भटेजा बने हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष….

More Stories
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान…
हरिद्वार पुलिस विभाग ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 28 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित, एसपी निशा यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी…