तहसील भगवानपुर में अवैध खनन की कार्यवाही में 6 ट्रैक्टर सीज।
जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो एंव तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाती है। जिसके क्रम में गत दिवस में तहसील भगवानपुर के उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह द्वारा रात्री को औचक निरीक्षण हेतु टीम तैयार की गयी, जिसमें विभिन्न स्थानों में औचक छापेमारी करके 6 ट्रैक्टरों को सीज किया गया है, जिनमें जुर्माने की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जाएगी।
उपजिलाधिकारी भगवानपुर का कहना है कि तहसील स्तर पर अवैध खनन व परिवहन की कार्यवाही सँयुक्त रूप से भी की जाती है जिसमें जो भी पकड़ में आता है तो उन्हें सीज कर दिया जाता है। उक्त कार्यवाही में तहसील भगवानपुर के तहसीलदार के साथ अन्य विभिन्न राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी…. भगवानपुर क्षेत्र में औचक छापेमारी कर खनन निरोधक दस्ते ने 6 ट्रैक्टरों को किया सीज….जुर्माने की कार्रवाई को जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट…..

More Stories
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,