कोतवाली रूडकी,,,दुकान के शटर का ताला तोड़ नगदी और किराने का माल साफ करने वालों तक पहुंची हरिद्वार पुलिस,02 अभियुक्त आये पुलिस टीम की गिरफ्त में,अभियुक्तों के खिलाफ यूपी के कई जिलों में हैं मुकदमें दर्ज,चोरों तक पहुंचने के लिए लगभग 200-250 सीसीटीवी कैमरे किये गए चैक
दिनांक 14.11.2023 को वादी श्री अमित पुत्र बृजपाल नि० शेरपुर रूडकी हरिद्वार द्वारा शिकायत देते हुए बताया गया की दिनांक 11.11.2023 की रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान से नकदी व किराना का काफी सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर ले अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो उक्त घटना में एक सेन्ट्रो कार का होना प्रकाश में आया। इसी कम में लगभग 200-250 सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। लगातार गाडी का पीछा किया गया।
इस तरह की घटना के बारे में आसपास के जनपदों व उत्तर प्रदेश के लगे थानों में भी जानकारी प्राप्त की गयी तो इस तरह की घटना में कुछ चोरों का नाम प्रकाश में आया। इसी कम में लगातार पुलिस टीमों द्वारा उक्त माल मुल्जिमान का पता करने की कोशिश की जाने लगी। एक टीम को जनपद सहारनपुर आदि स्थानों में भेजकर उक्त चोरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
सुरागरसी पतारसी के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 11.12.2023 को घटना में शामिल एक अभियुक्त को चोरी के कुछ सामान के साथ धर दबोचा जिससे गहनता से पूछताछ करने पर उक्त घटना में हाथ होना स्वीकारते हुए अन्य तीन व्यक्तियों की जानकारी दी।
अभियुक्त की निशांदेही पर कुतुबेशर सेअभियुक्त अफजल के पास से चोरी गया कुछ सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ करने पर जनपद सहारनपुर,जनपद मुज्जफरनगर, जनपद बिजनौर आदि स्थानों पर अभियोग पंजीकृत होना व मुकदमा में जेल जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
उक्त अभियोगों से सम्बन्धित 02 अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जा रहा है।
पकड़े गए अभियुक्त-
1- मौहम्मद हैदर पुत्र हसन नि० खालापार मु०नगर उ०प्र० हाल निवासी बन्दा रोड माही ग्रान रूडकी हरिद्वार।
2- अफजल पुत्र इरशाद नि० कच्चा बाशठ फुटा थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
बरामदगी माल-
14 कॉलगेट के बाक्स ।
14 सैव्लॉन कम्पनी के साबुन
06 सरसों के 05 लीटर का डिब्बा
01 कट्टा चीनी 45 किला
04 कटटे चावल 30-30 किलो ।
पुलिस टीम में,
प्र०नि० आर०के० सकलानी
उ०नि० नितिन बिष्ट।
अ०उ०नि० अहसान अली।
हे0का0 नूर हसन ।
हे0का0 इसरार ।
हे0का0 विरेश खत्री- सीआईयू रूडकी।
हे0का0 सन्दीप-सीआईयू रूडकी।
कान्स० विपिन शामिल रहें।

More Stories
भेल की हीप इकाई, न्यू ब्लेड शॉप 740 ‘शौर्य’ ने, (सीआईआई) द्वारा चेन्नई में राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलन में, ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार… सम्मेलन में देशभर से लगभग 40 क्वालिटी सर्कल्स ने लिया भाग…
उत्तराखण्ड STF की वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों (पंप एक्शन गन/पिस्टल) की बरामदगी, 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क हुआ ध्वस्त…
नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई, नाबालिग पीड़िता के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…