कोतवाली नगर हरिद्वार:-एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का हार्डकोर परफॉर्मेंस,हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही खुलासे, वाहन चोर सकते में,वाहन चोरों पर छाया बैचेनी का असर, रातों को जागने को हुए मजबूर
04 दिनों के भीतर एक और दोपहिया वाहन चोरी स्कैंडल से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा,चोरी की 09 मोटर साइकिलों के साथ शातिर वाहन चोर आया पुलिस की गिरफ्त में,झोपड़ी में छिपा रखे थे चोरी वाहन, मुनाफा कमाने की थी तैयारी
बरामद वाहनों में सिड़कुल, बहादराबाद व ज्वालापुर से चुराए गए दोपहिया भी हैं शामिल,वाहन चोरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए विशेष टीमें गठित की गई है, जल्द और खुलासे होने की उम्मीद है- एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल
जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सिटी एवं देहात क्षेत्र में गठित की गई विशेष टीमों द्वारा ग्राउण्ड जीरो पर किए जा रहे प्रयासों का असर साफ नजर आ रहा है। लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में गठित पुलिस टीम ने चुराई गई 09 मोटर साइकिलों को बरामद किया। इससे पहले बीते बुधवार को थाना बहादराबाद में भी चोरी की 12 मोटर साइकिल व 02 स्कूटी बरामद की गई थीं।
पुलिस टीम ने ताजातरीन सफलता हासिल करते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा फुटेज टटोलकर संदिग्धता के आधार पर दिनांक 01.12.2023 को रोडीबेल वाला प्रशासनिक मार्ग पर चेकिंग के दौरान 01 शातिर युवक को मोटर साइकिल के साथ दबोचा। पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु.अ.सं. 809/23 धारा 379 भादवी पंजीकृत है।
कड़ी पूछताछ करने पर संदिग्ध युवक ने वाहन चोरी के धंधे में लिप्त होने का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की अन्य 08 मोटर साइकिल लालजीवाला स्थित झोपड़ी में छिपा रखी हैं जिन्हे पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1-अमित चौहान उर्फ भोला पुत्र रामकुमार निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार
विवरण बरामद वाहन-
(1) सूपर स्पलेण्डर- 02
(2) स्पलेण्डर प्लस- 07
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी (चौकी प्रभारी रोडीबेल वाला)
2-अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा
3-कानि0 सुशील चौहान
4-का0 लखन
5- का0 मुकेश चौहान (थाना पथरी) शामिल रहें।

More Stories
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…