दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में अंर्तविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता अनुश्रुति- भारत की गूंज क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ।
हरिद्वार लक्सर एवं रूड़की के16 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग।
आज दिनांक 25 नवम्बर 2023 को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में भारत की प्राचीन विरासत एवं परंपरा पर आधारित कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए एक अंर्तविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता ’अनुश्रुति-भारत की गूंज’ का आयोजन किया गया जिसमे हरिद्वार लक्सर एवं रूड़की से 16 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया तथा बच्चों ने सुंदर स्वागतगीत से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागीयों का स्वागत किया साथ ही एक नाटिका के माध्यम से मोबाईल एवं सोशलमीडिया के बढ़ते शिकंजे पर एक जागरूकता संदेश भी दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भेल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीन चंद्र झा एवं श्रीमती सुलेखा झा भेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री आलोक शुक्ला, डीपीएस के मेम्बर वित श्री विवेक गोयल, श्रीमती रिचा गोयल एवं मेम्बर श्री सुदीप सलूजा श्रीमती शैलजा सलूजा एंव श्रीमती मनीषा जग्गा उपस्थित रहे।प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के आधार पर पांच विद्यालयो के दो दो विद्यार्थी चयनित हुए जिसमें डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, ग्रीनवे मॉर्डन पब्लिक स्कूल रूड़की, डीपीएस रूड़की, डीपीएस दौलतपुर एवं डीपीएस रानीपुर ने फाईनल राउण्ड के लिए अपनी जगह बनाई।प्रतियोगिता के दूसरे एवं अतिम चरण में कुल सात राउण्ड थे जिसमें पहेली, वृतचित्रम, कथा सागर तथा रैपिड फायर राउण्ड मे बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती थी काई भी विद्यार्थी किसी से कम नही था। दर्शकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खुब तालियां बजाई। कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए जिसमें सही उत्तर देकर दर्शकों ने भी पुरस्कार जीते।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी विद्यालयों का स्वागत किया और कहा कि भारतीय संस्कृति एवं इसके स्वर्णिम इतिहास से अपने भविष्य को जोड़ने व इससे प्रेरणा लेने के लिए डीपीएस रानीपुर सदैव प्रयास करता रहता है तथा बच्चों को अपनी पारंपरिक जड़ों से जोड़े रखने के लिए समय समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं जिसमें आस पास के स्कूलों की उत्साहपूर्ण भागीदारी हम सभी को ऊर्जा से भर देती हैं।मुख्य अतिथि श्री प्रवीन चंद्र झा ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की तैयारी, उत्साह एवं ज्ञान को देखकर वे आश्चर्य चकित हैं कि कैसे इन छोटे छोटे बच्चों को भारतीय इतिहास परम्परा की इतनी वृहद जानकारी है। उन्होंने प्रश्नों के चयन एवं क्विज के प्रारूप की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा एवं पूरी टीम को भारतीय संस्कृति पर आधारित इस क्विज के सफल आयोजन की प्रसंशा करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने विजेताओं की घोषणा की तथा मुख्यअतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे।
प्रथम स्थान: दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर
अक्षय सिंघल एव आयुषमान सिंह तोमर
द्वितीय स्थान: ग्रीनवे मॉर्डन स्कूल, रूड़की
आर्यन एवं जुनैरा
तृतीय स्थान : दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर
रेयांश सागवाल एवं अर्थव सिहं
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सची चर्तुवेदी ने किया। मंच संचालन श्री मती अनुराधा वशिष्ठ तथा छात्रा जसनूर एवं आराध्या श्रीवास्तव द्वारा किया गया। क्विज मास्टर की भूमिका श्रीमती वंदना सिंह एवं श्रीमती प्रीती त्यागी ने निभाई।

More Stories
उत्तराखण्ड STF की वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों (पंप एक्शन गन/पिस्टल) की बरामदगी, 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क हुआ ध्वस्त…
नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई, नाबालिग पीड़िता के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…